Home Blog

एक दिन की सैलरी 48 करोड़ रुपये, जानिए कौन हैं जगदीप सिंह जिन्हें मिलता है सालाना 17 हजार करोड़ का वेतन

जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) भारतीय मूल के CEO हैं, जिन्होंने 2010 में क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की स्थापना की. यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है.

Jagdeep Singh Salary: जब भी दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO का जिक्र आता है तो लोगों के मन में अक्सर सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और एलन मस्क जैसे बड़े नाम आते हैं. हालांकि, अब हम जिस शख्स के बारे में बताने वाले हैं, उसके सामने ये नाम कहीं नहीं टिकते.  हम बात कर रहे हैं, भारतीय मूल के जगदीप सिंह (Jagdeep Singh) की. जगदीप सिंह की सालाना सैलरी 17,500 करोड़ रुपये है. यानी एक दिन के करीब 48 करोड़ रुपये बनते हैं. चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन हैं जगदीप सिंह

जगदीप सिंह भारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर हैं, जिन्होंने 2010 में क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की स्थापना की. यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है. उनकी बैटरियों ने ईवी इंडस्ट्री में क्रांति ला दी है. चार्जिंग समय को कम करना और ऊर्जा दक्षता को बढ़ाना, उनकी बैटरियों की सबसे बड़ी खासियत है. इनोवेशन के क्षेत्र में इस तरह के योगदान ने उन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई.

जगदीप सिंह की एजुकेशन

जगदीप सिंह की शिक्षा और अनुभव की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से एमबीए की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी नामी कंपनियों में काम किया और अपनी खुद की कंपनी भी शुरू की. उनकी मेहनत और दूरदर्शिता ने क्वांटमस्केप को न केवल एक सफल व्यवसाय बल्कि टेक्नोलॉजी इनोवेशन की नई परिभाषा बना दिया.

कैसे मिली इतनी मोटी सैलरी 

जगदीप सिंह की कंपनी, क्वांटमस्केप, 2020 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हुई. निवेशकों का भारी समर्थन मिलने के कारण कंपनी का मूल्यांकन तेजी से बढ़ा. सिंह के सैलरी पैकेज में 2.3 बिलियन डॉलर के शेयर शामिल थे, जिससे उनकी सालाना आय 17,500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. यह सैलरी उन्हें न केवल इंडस्ट्री में सबसे अधिक वेतन पाने वाला व्यक्ति बनाती है, बल्कि उनके द्वारा किए गए काम की खासियत को भी दिखाती है.

2024 में सीईओ पद से इस्तीफा

हालांकि, फरवरी 2024 में, जगदीप सिंह ने क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी सिवा सिवाराम को सौंपी. हालांकि, इस फैसले के बाद भी उनका सफर थमा नहीं. वर्तमान में वे एक ‘स्टील्थ स्टार्टअप’ के सीईओ हैं और भविष्य की तकनीकों पर काम कर रहे हैं.

नया सफर और नई चुनौतियां

जगदीप सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट (@startupjag) पर उनसे जुड़ी जानकारियां मिलती रहती हैं. यहीं मिली जानकारियों के मुताबिक, वे एक बार फिर से ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जो भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. उनका नया स्टार्टअप अभी गुप्त है, लेकिन उनके पिछले काम और दृष्टिकोण को देखते हुए यह साफ है कि उनका अगला कदम भी शानदार होगा.

This article has been taken from:https://www.abplive.com/

2 आर्मी अफसरों को बदमाशों ने लूटा, महिला मित्रों से किया गैंगरेप, रात में पिकनिक मनाने निकले थे

0

 Army officers thrashed: महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारी दोपहर में छोटी जाम स्थित फायरिंग रेंज के पास महिलाओं के साथ घूमने गए थे. अचानक उन्हें आठ लोगों ने घेर लिया, जिनके हाथ में पिस्तौल, चाकू और डंडे थे. इन लोगों ने ट्रेनी सैन्य अधिकारियों और महिलाओं के साथ मारपीट की और फिर उनसे पैसे और सामान लूट लिया.

Two Army Officers Attacked: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ लूट और गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना पर्यटन स्थल जामगेट पर मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे की बताई जा रही है. हथियारबंद बदमाशों ने दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर जानलेवा हमला किया. हमलावरों ने पहले जमकर लूटपाट की और इसके बाद एक महिला के साथ गैंगरेप किया.

बंधक बनाया 
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारी दोपहर में छोटी जाम स्थित फायरिंग रेंज के पास महिलाओं के साथ घूमने गए थे. अचानक उन्हें आठ लोगों ने घेर लिया, जिनके हाथ में पिस्तौल, चाकू और डंडे थे. इन लोगों ने ट्रेनी सैन्य अधिकारियों और महिलाओं के साथ मारपीट की और फिर उनसे पैसे और सामान लूट लिया.

10 लाख की मांगी फिरौती
स्थिति तब और बिगड़ गई जब हमलावरों ने एक सैन्य अधिकारी और एक महिला को बंधक बना लिया और दूसरे सैन्य अधिकारी और एक महिला को 10 लाख रुपये की फिरौती लाने के लिए भेज दिया. घबराए हुए सैन्य अधिकारी ने अपनी यूनिट में वापस आकर अपने कमांडिंग ऑफिसर को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

एक महिला मित्र से गैंगरेप
डायल-100 के अधिकारी सैन्य कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन हमलावर वाहनों को आता देख भाग गए. सुबह करीब 6.30 बजे चारों को मेडिकल जांच के लिए महू सिविल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों अधिकारी घायल हुए हैं. बड़गोंडा थाने के प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे के हवाले से समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने बताया कि मेडिकल जांच में यह भी साबित हुआ कि महिलाओं में से एक के साथ बलात्कार हुआ है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने कहा, “लूट, डकैती, बलात्कार और आर्म्स एक्ट से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.’ अधिकारी ने बताया कि इसमें शामिल अन्य अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

पीड़िता ने कुछ भी बोलने से इंकार
एसपी (इंदौर ग्रामीण) हितिका वासल ने हालांकि कहा कि सामूहिक बलात्कार पीड़िता ने अपनी वर्तमान मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए अभी तक इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है# उन्होंने आगे कहा कि दो आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है. वहीं बड़गोंडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने कहा, “महू में यंग ऑफिसर्स (वाईओ) कोर्स कर रहे दोनों आर्मी ऑफिसर मंगलवार रात अपनी दो महिला साथियों के साथ जंगल में घूमने गए थे. रात करीब 2 बजे कम से कम आठ लोग मौके पर पहुंचे और कार में बैठे ऑफिसर की पिटाई करने लगे. उन्होंने अपनी एक महिला मित्र के साथ भी बदसलूकी की.”

This article has been taken from:https://zeenews.india.com/

Haryana Elections 2024: आदित्य सुरजेवाला कौन हैं? हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैथल से अचानक उतारा

0

 Kaithal Assembly Election 2024: हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट के नाम ने सबका ध्यान खींचा. यहां पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट दिया. अब तक भाजपा (BJP) 90, कांग्रेस 88 , जेजीपी (JJP) 78 , आप (AAP) 89, इनेलो (INLD) 25, सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है. इनेलो के 65 उम्मीदवारों का नाम आना बाकी हैं

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कुल 360 नामांकन दाखिल हुए. आज नामांकन के आखिरी दिन दावेदारी को लेकर मारामारी देखने को मिली. इस चुनाव में बड़े पैमाने पर बागियों के अलावा कांग्रेस, BJP, JJP-ASP और INLD-‌BSP गठबंधन के साथ-साथ तमाम निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं.  कैथल जिले की बात करें तो दो विधानसभाओं में दो सांसदों के बेटों ने अपना नामांकन दाखिल किया. यहां बात राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला की जिन्हें कांग्रेस ने अचानक कैथल विधानसभा के चुनावी समर में उतार दिया. आदित्य सुरजेवाला ने पर्चा भर दिया है.  

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा कांग्रेस की फुल लिस्ट

तीसरी सूची में आदित्य के अलावा पार्टी ने पंचकूला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन को उतारा है. कांग्रेस की पहली और दूसरी सूची में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद तीसरी सूची आते ही कांग्रेस के घोषित कैंडिडेट की संख्सा 81 हो गई थी. इसके बाद हरियाणा की कुल 90 सीटों का हिसाब बढ़ाने के लिए चौथी और पांचवी लिस्ट (Haryana Congress Candidates List) आई. कांग्रेस ने आधे घंटे में दो सूचियां जारी की. इनमें उकलाना, भिवानी, नारनौद, भिवानी, अंबाला कैंट, पानीपत ग्रामीण पर टिकट फाइनल हो गया. सूत्रों के मुताबिक अब बाकी बची 2 सीटें गठबंधन को दी जा सकती हैं. और इस हिसाब से भिवानी की सीट CPIM के खाते में जाने की चर्चा है.

Kaithal Assembly Election 2024: Constituency profile, past winners, party-wise candidates

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान कैथल निर्वाचन क्षेत्र में 203287 मतदाता थे. इनमें से 108325 पुरुष और 94962 महिला मतदाता थे. निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1143 पोस्टल वोट डाले गए थे. 2014 में,निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 181246 थी. इनमें से 97262 पुरुष और 83984 महिला मतदाता थीं. इस निर्वाचन क्षेत्र में 664 पोस्टल बैटल से वोट पड़े थे.
 
कैथल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024: मतदान तिथि
हरियाणा में कैथल निर्वाचन क्षेत्र में अन्य 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ, 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा।
 
कैथल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024: परिणाम दिनांक
हरियाणा के अन्य 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ कैथल निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 8 अक्टूबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे।
 
कैथल निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार
भाजपा ने इस सीट से लीला राम को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को ऐन मौके पर उतारा है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिक्षा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर गोयत पर भरोसा जताया है. वहीं इनेलो-बसपा (INLD-BSP) गठबंधन से अनिल तंवर क्योड़क मैदान में हैं.

कैथल निर्वाचन क्षेत्र 2019 और 2014 विजेता (उम्मीदवार और पार्टियां)
2019 में, भाजपा के लीला राम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला को 1246 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी. 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 23675 वोटों से ये सीट जीती, कुल 65524 वोट हासिल किए. उन्होंने INLD के कैलाश भगत को हराया, जिन्हे 41849 वोट मिले थे. 
 
कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विजेता
1967: ओम परभा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1968: ओम प्रभा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1972: चरण दास (स्वतंत्र राजनीतिज्ञ)
1977: रघुनाथ (जनता पार्टी)
1982: रोशन लाल (स्वतंत्र राजनीतिज्ञ)
1987: सुरेंद्र कुमार (लोकदल)
1991: सुरेंद्र कुमार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1996: चरण दास (समता पार्टी)
2000: लीला राम (इंडियन नेशनल लोकदल)
2005: शमशेर सिंह सुरजेवाला (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2009: रणदीप सुरजेवाला (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2014: रणदीप सुरजेवाला (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2019: लीला राम (भारतीय जनता पार्टी)
 
2019 और 2014 में कैथल निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता मतदान
2019 में कैथल विधानसभा क्षेत्र में मतदान की कुल संख्या 158697 थी. 2014 में विधानसभा चुनाव में मतदान की कुल संख्या 151685 थी.

Aditya Surjewala Profile: कौन हैं आदित्य सुरजेवाला

आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं. समाज सेवा और सियासत दोनों में उनकी रुचि रही है. 

नाम – आदित्य सुरजेवाला
पार्टी- कांग्रेस
योग्यता- स्नातक 
उम्र- 36 (पार्टी के सबसे युवा कैंडिडेट)

टिकट मिलने का कारण- आदित्य के पिता रणदीप सुरजेवाला अ​खिल भारतीय कांग्रेस (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव हैं. पिता रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के काफी करीबी हैं. वो कैथल से दो बार लगातार विधायक रहे और कांग्रेस के कार्यकाल में लगातार लोक एवं निर्माण विभाग में बिजली मंत्री रह चुके हैं. आदित्य हरियाणा कांग्रेस में युवा चेहरा हैं.

हरियाणा में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी हुई उसमें कैथल से कांग्रेस कैंडिडेट के नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट मिला है. अभी तक भाजपा 90 , कांग्रेस 88 , जेजीपी 78 , आप 89 , इनेलो 25 , सीटों पर घोषित कर चुकी है. इनेलो के सबसे ज्यादा 65 सीटों पर उम्मीदवार आना बाकी हैं.

This article has been taken from:https://zeenews.india.com/



UP Police Bharti Exam: परीक्षार्थी और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाला रंगे हाथ दबोचा, 5 लाख रुपये देने का किया था वादा

 पुलिस ने सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से आरोपित को पकड़ा। पूछताछ में हरीश ने पुलिस को बताया कि बादल को परीक्षा देने की आवाज में पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। बादल ने हरीश को परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता की गारंटी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा। कोतवाली फेज-तीन पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देते एक साल्वर को रविवार शाम दूसरी पाली में रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के बाद पुलिस ने असली परीक्षार्थी को भी गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षार्थी की पहचान हरीश पाल निवासी उदयपुर थाना जहांगीरपुर बुलंदशहर के रूप में हुई है। हरीश की जगह उसका परिचित बादल चौधरी निवासी नेकपुर थाना जहांगीरपुर बुलंदशहर परीक्षा दे रहा था।

पुलिस ने सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से आरोपित को पकड़ा। पूछताछ में हरीश ने पुलिस को बताया कि बादल को परीक्षा देने की आवाज में पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। बादल ने हरीश को परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता की गारंटी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

This article has been taken from:https://www.jagran.com/


सर्विकल कैंसर वाली वैक्सीन क्या है, इसे क्यों और कौन लगवा सकता है?

 गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों को प्रोत्साहित किया जाएगा.


ऐसे में यह चर्चा होने लगी कि आख़िर यह कैंसर होता क्या है और इसे एक वैक्सीन की मदद से कैसे टाला जा सकता है.

सर्विकल कैंसर का मतलब है सर्विक्स (cervix) से शुरू होने वाला कैंसर. सर्विक्स को हिंदी में गर्भाशय ग्रीवा या बच्चेदानी का मुंह भी कहा जाता है.

ये महिलाओं को होने वाले कैंसर के चार मुख्य प्रकारों में भी शामिल है और इसकी वजह से दुनियाभर में हर साल तीन लाख से ज़्यादा महिलाओं की मौत होती है.

लेकिन शोध बताते हैं कि अगर इसकी रोकथाम के लिए बनी वैक्सीन ली जाए तो सर्विकल कैंसर के मामलों में नब्बे फ़ीसदी की कमी लाई जा सकती है.

सर्विकल कैंसर से बचाने वाली इस वैक्सीन को एचपीवी वैक्सीन कहा जाता है.

यहां एचपीवी का मतलब ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है जिसे सर्विकल कैंसर के 95 फ़ीसदी से ज़्यादा मामलों के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है.

एचपीवी वैक्सीन क्या है?

वैक्सीन

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

एचपीवी वैक्सीन नौ तरह के एचपीवी वायरस से सुरक्षा करती है.

इन नौ में से दो वायरस ऐसे होते हैं जो सर्विकल कैंसर के ज़्यादातर मामलों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं.

इनकी वजह से ज़्यादातर एनल कैंसर, जेनिटल कैंसर (जनन अंगों में होने वाला कैंसर) और सिर एवं गर्दन के कैंसर होते हैं.

अध्ययनों में सामने आया है कि इस वैक्सीन की वजह से कम से कम दस साल तक एचपीवी संक्रमण से बचा जा सकता है.

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि ये टीकाकरण इससे भी ज़्यादा समय तक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है.

अब तक हुए शोध से पता चला है कि यह वैक्सीन सर्विकल कैंसर के मामलों में नब्बे फ़ीसद की कमी ला सकती है.

एचपीवी वैक्सीन क्या है?

वैक्सीन

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

एचपीवी वैक्सीन नौ तरह के एचपीवी वायरस से सुरक्षा करती है.

इन नौ में से दो वायरस ऐसे होते हैं जो सर्विकल कैंसर के ज़्यादातर मामलों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं.

इनकी वजह से ज़्यादातर एनल कैंसर, जेनिटल कैंसर (जनन अंगों में होने वाला कैंसर) और सिर एवं गर्दन के कैंसर होते हैं.

अध्ययनों में सामने आया है कि इस वैक्सीन की वजह से कम से कम दस साल तक एचपीवी संक्रमण से बचा जा सकता है.

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि ये टीकाकरण इससे भी ज़्यादा समय तक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है.

अब तक हुए शोध से पता चला है कि यह वैक्सीन सर्विकल कैंसर के मामलों में नब्बे फ़ीसद की कमी ला सकती है.

ये वैक्सीन कौन ले सकता है?

वैक्सीन

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

अगर लड़की या लड़का एचपीवी वायरस के संपर्क में आने से पहले यह वैक्सीन लें तो ये अच्छे ढंग से काम करती है.

ऐसा इसलिए, क्योंकि वैक्सीन सिर्फ़ संक्रमण रोक सकती है. संक्रमित हो जाने पर यह उस वायरस को बाहर नहीं निकाल सकती.

ये वायरस इतने आम हैं कि संक्रमण से बचने के लिए यौन संबंध बनाने की उम्र से पहले यानी बचपन में वैक्सीन लगाना ज़्यादा बेहतर समझा जाता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस वैक्सीन की एक या दो डोज़ दी जानी चाहिए. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें दो या तीन डोज़ देनी चाहिए.

एचपीवी वायरस क्या है?

वैक्सीन

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

एचपीवी का पूरा नाम ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है. एचपीवी के तहत सौ से ज़्यादा तरह के वायरस आते हैं.

इनसे संक्रमित होने पर आमतौर पर किसी तरह के लक्षण नहीं होते. मगर कुछ एचपीवी वायरस के संपर्क में आने से त्वचा पर मस्सों जैसी गांठें पड़ सकती हैं.

ये मस्से आपके हाथ, पैर, जननांग और मुंह के अंदर नज़र आ सकते हैं.

हालांकि, ज़्यादातर लोगों को पता नहीं चलता कि वे संक्रमित हैं और उनका शरीर बिना किसी इलाज के वायरस से मुक्ति पा लेता है.

मगर, एचपीवी के कारण कुछ लोगों की कोशिकाओं में असामान्य ग्रोथ हो सकती है, जो कैंसर का रूप ले सकती है.

किसे है संक्रमित होने का ख़तरा?

वैक्सीन

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

एचपीवी से आसानी से संक्रमित हो सकते हैं क्योंकि ये वायरस बहुत ज़्यादा संक्रामक होते हैं.

ये वायरस त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने पर फैलते हैं.

लगभग 80 प्रतिशत लोग 25 साल की उम्र तक एचपीवी से संक्रमित हो जाते हैं. ज़्यादातर मामलों में लोग 18 महीनों से दो साल तक संक्रमित रहते हैं.

तकनीकी तौर पर यह यौन संक्रामक रोग नहीं है क्योंकि यह गोनोरिया जैसी बीमारियों की तरह यौन अंगों से निकलने वाले द्रव्यों से नहीं फैलता.

फिर भी यह यौन संपर्क और यहां तक कि छूने से भी फैल सकता है.

दुनिया में एचपीवी वैक्सीन कितनी उपलब्ध है?

इथियोपिया में एक बच्चे वैक्सीन लगाई जा रही है

इमेज स्रोत,GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन,

इथियोपिया में एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाती है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक़, सर्विकल कैंसर की वजह से होने वाली लगभग नब्बे फ़ीसद मौतें कम या मध्यम आयवर्ग वाले देशों में होती हैं.

इन देशों में सर्विकल कैंसर की तब तक पहचान नहीं होती, जब तक यह एडवांस्ड स्टेज में नहीं पहुंच जाता या उसके लक्षण सामने नहीं आते.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले कहा था कि वह साल 2030 तक नब्बे फ़ीसदी लोगों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर अगली सदी के अंदर इसके संक्रमण से निजात पाने की दिशा में काम कर रहा है.

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक़, क़रीब 140 देशों ने एचपीवी वैक्सीन देने की शुरुआत कर दी है.

जिन देशों में एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है. हर महाद्वीप में वैक्सीन लगाने वाले देशों का प्रतिशत.  .

समाप्त

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, महिलाओं में सर्विकल एचपीवी के सबसे ज़्यादा मामले सब-सहारा अफ़्रीका (सहारा रेगिस्तान के नीचे का इलाक़ा) में पाए जाते हैं.

दुनिया के कुल मामलों के क़रीब 24 फ़ीसदी यहीं सामने आते हैं.

इसके बाद लातिन अमेरिका और कैरिबियाई द्वीपों में 16 प्रतिशत, पूर्वी यूरोप में 14 और दक्षिण पूर्व एशिया में 14 प्रतिशत मामले पाए जाते हैं.

इसकी वजह कम जांच होना, इलाज तक पहुंच न होना और वैक्सीन के प्रति हिचक होना बताया जाता है.

अफ़्रीका में रवांडा एचपीवी वैक्सीन देने का अभियान शुरू करने वाला पहला देश था.

साल 2011 में इस अभियान को शुरु करते हुए छोटी बच्चियों को वैक्सीन देना और महिलाओं की जांच करना शुरू किया गया था,.

वैक्सीन से सर्विकल कैंसर होने के आसार कम हो जाते हैं, लेकिन यह तरीक़ा हर तरह के एचपीवी के ख़िलाफ़ कारगर नहीं होता.

इसलिए ज़रूरी है कि 25 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को समय-समय पर सर्विकल स्मीयर टेस्ट करवाते रहना चाहिए ताकि सर्विक्स की कोशिकाओं में किसी असामान्य बदलाव का पता चल सके.

This article has been taken from:https://www.bbc.com/hindi

दिल, दिमाग को चुस्त और तंदुरुस्त रखने वाले चुकंदर के 5 बड़े फ़ायदे

 आपकी फ़िटनेस और सेहत का चाहे जो भी स्तर हो इसे बेहतर करने के लिए चुकंदर सर्वोत्तम उपाय हो सकता है.

ये कंदमूल न केवल आपकी मजबूती में सुधार कर सकता है बल्कि आपको तेज़ी से दौड़ने में भी मदद कर करता है.

साथ ही इसके कई और फ़ायदे हैं, जैसे- यह बढ़ती उम्र में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हुए आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है.

प्राचीन ग्रीस के समय से ही यह पता है कि ये हमारे शरीर के लिए अच्छा है.

लेकिन अब इसके नए सबूत सामने आने लगे हैं जो इसके असाधारण लाभ को उजागर करने लगे हैं और यही वो कारण है कि इसे हमें अपने नियमित आहार में शामिल करना चाहिए.

This article has been taken from:https://www.bbc.com/hindi

शंभू-जींद बॉर्डर पर टकराव: रात आठ बजे किसानों का विराम, कल करेंगे कूच; 10 घंटे तनाव, 19 जवान तो 100 किसान घायल

Kisan Andolan Day 1: प्रदर्शनकारी किसानों के रुख को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के बॉर्डर मंगलवार सुबह से ही सील कर दिए गए थे। हरियाणा के पंजाब से जुड़े शंभू, ट्यूकर, चीका, दातासिंह वाला, खनौरी, डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, रतिया, जाखल और टोहाना बॉर्डर पर आवाजाही पूरी बंद कर दी गई थी।

एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने सरकार से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए कूच कर दिया। पंजाब के विभिन्न इलाकों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर टेंट व राशन लेकर निकले किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया है। सील किए गए पटियाला के शंभू और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच कई बार टकराव हुआ। पथराव और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और रबड़ की गोलियां चलाईं। जींद में किसानों पर लाठियां भी बरसाई गईं। दोनों बॉर्डर पर हुए टकराव में 100 किसान व अंबाला के नारायणगढ़ के डीएसपी समेत 19 जवान घायल हुए हैं। वहीं, पंजाब से सटी हरियाणा की सभी 14 सीमाओं पर करीब 20 हजार किसान जमा हैं। उनको रोकने के लिए हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 64 कंपनियां और पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। अभी तक हरियाणा के किसी भी बॉर्डर से पंजाब के किसान आगे नहीं बढ़ पाए हैं। रात 8 बजे किसानों ने एलान किया कि अब वे बुधवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। रात को किसानों ने वहीं डेरा डाल दिया।

इससे पहले, दिल्ली कूच के लिए आमादा किसानों ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंंग की पहली लेयर को तोड़ दिया है, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया है। हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर जैमर लगाने के कारण पंजाब की तरफ भी इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई हैं। हरियाणा पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लाडोवाल और अमृतसर से सुबह लगभग 10 बजे किसानों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। किसान बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी साथ लेकर चले हैं।

शंभू में पांच बार टकराव : पंजाब की सीमा में 300 मीटर अंदर तक गिराए आंसू गैस के गोले
शंभू बॉर्डर पर सुबह 10.30 बजे से किसान जमा होने लगे थे। करीब 11 बजे किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जो पंजाब सीमा में 300 मीटर अंदर तक गिराए गए। सुरक्षाबलों ने ड्रोन की सहायता से खेतों और घग्गर किनारे जमा किसानों की भीड़ पर भी आंसू गैस के गोले दागे। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच किसानों और सुरक्षाबलों में करीब पांच बार टकराव हुआ। शंभू बॉर्डर पर करीब शाम पांच बजे तक करीब चार हजार किसान 800 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच चुके थे। आंसू गैस की वजह से मची भगदड़ में कुछ किसान घायल भी हुए हैं और कुछ की हालत बिगड़ गई। घायल किसानों को राजपुरा के अस्पताल, जबकि पुलिसकर्मियों को अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दातासिंह वाला बॉर्डर : तीन बार छोड़े आंसू गैस के गोले, आठ हजार किसान जमा
पंजाब के खनौरी से आने वाले किसानों का जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर दोपहर 2.40 बजे टकराव हुआ। पंजाब के किसान सड़क पर बिछाई गई कीलें निकाले लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए और पानी की बौछारें भी कीं। इससे एक बार तो किसान पीछे हट गए, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर सड़क पर आ डटे और कीलें निकालने लगे। पुलिस ने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े। यहां काफी संख्या में हरियाणा के किसान भी पंजाब की तरफ पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों का साथ देने लगे। शाम चार बजे पंजाब के किसानों का एक और जत्था बॉर्डर पर पहुंच गया था। इसके बाद किसानों ने एक बार फिर बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाए।

इस टकराव में हरियाणा पुलिस के 10 कर्मचारी, अर्द्धसैनिक बल के तीन जवान और 12 किसान घायल हुए हैं। यहां करीब आठ हजार किसान जमा हैं। देर शाम हिसार रेंज के एडीजीपी रवि किरण ने बॉर्डर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कुरुक्षेत्र व सिरसा बॉर्डर पर हालात ठीक
कुरुक्षेत्र में पिहोवा के ट्यूकर बॉर्डर पर शाम करीब चार बजे सौ से ज्यादा किसानों का जत्था पहुंचा और कुछ बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाकर उन्हें पीछे कर दिया। सिरसा में पंजाब सीमा पर पंजुआना नहर पर भारतीय किसान एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखविंद औलख की अगुवाई में करीब 800 किसान जमा हैं। हरियाणा पुलिस ने सिरसा के घगगर पुल पर नाका लगाया हुआ है। किसान पुलिस के नाके से करीब पांच किलोमीटर दूर बैठे हैं।

मिट्टी से भरीं ट्रॉलिया लेकर पहुंचे किसान
हालात बेकाबू होते देख हरियाणा पुलिस और अधैसैनिक बलों की टुकड़ी ने शंभू बॉर्डर पर करीब कई किसानों को हिरासत में ले लिया। अमृतसर से कई किसान जेसीबी और मिट्टी की ट्रॉलिया लेकर बॉर्डर पर पहुंचे। किसान कंटीली तारों और कीलों पर मिट्टी बिछाकर दिल्ली कूच करने की येाजना बना रहे हैं। वहीं, बठिंडा की ओर से निकला 800 किसानों का जत्था सिरसा के पंजुआना बॉर्डर पर भारतीय किसान एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखविंद्र औलाख की अगुवाई में डटा है।

हरियाणा को सरकार ने कश्मीर घाटी बना दिया : पंधेर
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेडिंग करने की निंदा की। मार्च शुरू होने से पहले उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में कहा कि ऐसा नहीं लगता कि पंजाब और हरियाणा दो राज्य हैं। ऐसा लगता है कि उनकी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए पंधेर ने कहा कि हरियाणा को कश्मीर घाटी में बदल दिया गया है। हम सरकार के साथ किसी भी टकराव में शामिल नहीं होंगे। सरकार हम पर गोलियां चला सकती है या लाठीचार्ज कर सकती है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी हमारे भाई हैं। हमारा मार्च शांतिपूर्ण होगा।

किसानों के पथराव करने पर चलाए आंसू गैस के गोले : हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पहले हरियाणा पुलिस पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसी को भी उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अभी तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

आंसू गैस के गोलों पर डाल रहे गीली बोरियां
शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस का असर खत्म करने के लिए किसानों ने गोलों पर पानी से भीगी बोरियां डालीं। आंखों व चेहरे पर जलन न हो इसके लिए पानी में भीगे कपड़े चेहरे पर डाल आगे बढ़े।

हरियाणा के किसान नेताओं को किया नजरबंद
पुलिस ने हरियाणा के किसान नेताओं के घर पर दबिश दी और करीब एक दर्जन किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। बापौली थाना पुलिस मंगलवार सुबह गांव गढ़ी भलौर में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सूरजभान रावल के घर पहुंची। पुलिस ने उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा कई किसान नेता पुलिस की पकड़ से बचने अपने मोबाइल फोन बंद करके भूमिगत हो गए हैं।

दिल्ली के लिए सभी रास्ते बंद
प्रदर्शनकारी किसानों के रुख को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के बॉर्डर मंगलवार सुबह से ही सील कर दिए गए थे। हरियाणा के पंजाब से जुड़े शंभू, ट्यूकर, चीका, दातासिंह वाला, खनौरी, डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, रतिया, जाखल और टोहाना बॉर्डर पर आवाजाही पूरी बंद कर दी गई थी। दिल्ली से जुड़े सोनीपत के कुंडली और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेड लगाकर दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया है। टिकरी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाने वाले अन्य रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद करने के बाद केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से वाहनों को निकाला जा रहा है।

नोट कर लें ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे, मुसीबत में नए साल पर जा रहे हैं मां वैष्णो देवी तो !

 अगर आप नए साल में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे हैं, तो तमाम जरूरी जानकारी पहले से ही हासिल कर लें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है और बताया है कि यात्रा के दौरान क्या करें, और किन चीजों से बिलकुल बचें.

1. बिना यात्रा पर्ची के न करें चढ़ाई
श्राइन बोर्ड के मुताबिक वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू करने से पहले कटरा में ही रजिस्ट्रेशन काउंटर से यात्रा की स्लिप अनिवार्य तौर पर ले लें. कटरा में बस स्टैंड के नजदीक श्राइन बोर्ड के काउंटर से मुफ्त में यात्रा पर्ची जारी की जाती है. बोर्ड के मुताबिक बगैर यात्रा पर्ची के किसी भी श्रद्धालु को बाणगंगा चेक पोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलती है और आपको वापस लौटना पड़ सकता है.

2. पहले से करा लें रिजर्वेशन
अगर आप मां वैष्णो देवी के धाम में ठहरना चाहते हैं तो श्राइन बोर्ड का आधिकारिक गेस्ट हाउस अथवा लॉज बुक करा सकते हैं. बोर्ड के मुताबिक कटरा, अर्धक्वारी, सांझीछत में ठहरने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए चढ़ाई से पहले ही रिजर्वेशन कराना पड़ता है. कटरा में बस स्टैंड के नजदीक स्थित निहारिका कॉम्प्लेक्स से बुकिंग अथवा पूछताछ की जा सकती है.

3. खच्चर-पालकी का रेट पहले तय कर लें
श्राइन बोर्ड के मुताबिक अगर आप चढ़ाई के लिए खच्चर, पालकी जैसी सुविधा ले रहे हैं तो उनके रेट पहले ही कंफर्म कर लें. साथ ही यह जरूर चेक कर लें कि उनके पास वैलिड रजिस्ट्रेशन कार्ड है अथवा नहीं. इसके अलावा उन्हें अपना कीमती सामान देने से पहले उनका मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी भी हासिल कर लें. बोर्ड के मुताबिक खच्चर, पालकी जैसी सुविधाओं के लिए बोर्ड द्वारा स्वीकृत रेट से ज्यादा पैसा ना दें.

4. कटरा में ही रख दें इलेक्ट्रॉनिक सामान?
तमाम यात्री अपने साथ मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी ले जाते हैं. हालांकि बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेकिंग रूट (चढ़ाई मार्ग पर) वीडियो कैमरा जैसी चीजें ले जाना मना है. चढ़ाई शुरू से करने से पहले कटरा में ही इसे सुरक्षित रख दें.

5. बंदरों को न दें खाना
इसके अलावा अगर आप पैदल चढ़ाई कर रहे हैं तो रास्ते में बड़ी तादाद में बंदर भी मिलते हैं. बोर्ड के मुताबिक बंदरों के साथ तस्वीर खींचने, उन्हें कुछ खिलाने पिलाने से भी बचना चाहिए. कई बार बंदर, हिंसक हो जाते हैं. आपका सामान छीनकर भाग सकते हैं.

This article has been taken from:https://hindi.news18.com/

Happy New Year 2024 Wishes & Quotes in Hindi: नए साल के मौके पर इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को दीजिए शुभकामनाएं

 Happy New Year 2024 Wishes: अगर आप भी अपनों को नए साल की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं। 

Happy New Year 2024 Quotes in Hindi: नई आशाओं और उम्मीदों के साथ सभी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस खुशी के मौके पर देश भर में पार्टी का माहौल रहता है।

नए साल के मौके पर कई लोग एक-दो सप्ताह पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं भेजना स्टार्ट कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को भेजने के लिए कुछ बेहतरीन मैसेज सर्च कर रहे हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर न्यू ईयर की बधाई दे सकते हैं।

हैप्पी न्यू ईयर विशेष इन हिंदी (Happy New Year Wishes in Hindi)

1. शा है कि आने वाले साल का हर दिन

खुशी और उत्साह मनाने के मौके लेकर आए।

नए साल के लिए खुशियों भरी शुभकामनाएं। 

Happy New Year 2024 !

2. खुशियों की बोछार दोस्ती है

एक खूबसूरत प्यार दोस्ती है

साल तो आते जाते रहते हैं

पर सदा बहार होती दोस्ती है !

हैप्पी न्यू ईयर 2024 !

3. मिले आपको शुभ संदेश,

धरकर खुशियों का वेश

पुराने साल को अलविदा कहें

आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई !

Happy New Year 2024 ! 

हैप्पी न्यू ईयर कोट्स इन हिंदी (Happy New Year Quotes in Hindi)

Happy New Year Quotes in Hindi

4. हर साल कुछ देकर जाता है

हर नया साल कुछ लेकर आता है,

चलो इस साल कुछ अच्छा करके दिखाए

नया साल मनाएंगे !

Happy New Year 2024 !

 

5. शब्दों का कंगन, दुआओं का धागा, 

खुशियों का तिलक, सफलता का साया, 

यही हो आपके नए साल का नया आयाम !

नए साल की बधाई आपको !

हैप्पी न्यू ईयर 2024 मैसेज इन हिंदी (Happy New Year Message in Hindi)

Happy New Year Message in Hindi

6. पुराना साल सबसे हो रहा है दूर,

क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर,

बीती यादें सोच कर उदास न हो तुम,

कीजिए खुशियों के साथ नये साल को मंजूर !

नए साल की बधाई आपको !

 

7. 2024 के रंगीन गुलाल से खुशियों को रंग लो,

प्यार के राग में जिंदगी को गाओ

आशा की किरणों से हर उम्मीद को जगाओ !

Happy New Year 2024 !

Happy New Year Status in Hindi 

8. अच्छे लोगों को हम दिल में रखते हैं

उनकी खुशियों के लिए दर्द सहते हैं

कोई हमसे पहले विश न कर दे आपको

इसलिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर करते हैं !

Happy New Year 2024 !

इसे भी पढ़ें: Happy New Year 2024 Shayari

9.कोई मुझसे पहले न बोल दे

इसलिए सोचा क्यों न आज ही

आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं।

नए साल की बधाई आपको !

हैप्पी न्यू ईयर 2024 स्टेटस इन हिंदी (Happy New Year Status in Hindi)

happy new year in hind

10. नया साल आया बनकर उजाला

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला

हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला

यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा !

Happy New Year 2024 !

 

 

11.दुख का एक लम्हा भी आपके पास न आए 

दुआ है मेरी कि ये साल आपके लिए खास बन जाए !

नया साल मुबारक हो आपको !

 

12. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है

मुबारक हो आपको नया साल

हमने एडवांस में यह पैगाम भेजा है

Happy New Year 2024 !

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

Happy New Year 2024 Shayari

 

Happy New Year 2024 Shayari in Hindi: आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह खूबसूरत संदेश और शायरी जो दिल की भावनाओं को लफ्जों में तब्दील कर सीधा दिल तक पहुंच जाएंगी.

Happy New Year Hindi Shayari 2024: साल 2023 जा रहा है. हर कोई नए साल के लिए कसमें-वादे किए जा रहा है. कोई फिट होने की कसमें ले रहा है तो कोई अपने जॉब और कैरियर में ऊंचा मुकाम हासिल करने का संकल्प ले रहा है. नए साल में बातें भी नई ही होंगी. पिछले साल की ढेर सारी खूबसूरत यादों को समेटे आप भी इस खास अंदाज में कर सकते हैं नए साल का स्वागत.  आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो खूबसूरत संदेश और शायरी जो दिल की भावनाओं को लफ्जों में तब्दील कर सीधा दिल तक पहुंचाएंगी. इन खास मैसेज के साथ आप अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को कह सकते हैं हैप्पी न्यू ईयर.
 
नए साल पर खुशियों की बरसात हो, प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो, रंजिश और नफरत मिट जाए सदा के लिए, सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो
Happy New Year 2024

खुशियों की बोछार दोस्ती है,
एक खुबसूरत प्यार दोस्ती है,
साल तो आते जाते रहते हैं,
पर सदा बहार होती दोस्ती है.
हैप्पी न्यू ईयर 2024

हर साल आता है,
हर साल जाता है,
इस साल आपको..
वो सब मिले,
जो आपका
दिल चाहता है.
नव वर्ष 2024 की मंगलकामनाएं

कोई मुझसे पहले न बोल दे 
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं।
नया साल मुबारक 2024

इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,
दौलत की न हो कमी आप हो जाएं मालामाल,
हस्ते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका परिवार,
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल.
हैप्पी न्यू ईयर 2024

कोई हारा है तो कोई जीता है.
ये साल भी आखिर बीत ही गया है. 
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.

न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
खुदा करे कि नया साल सब को रास आए
सपने लाया हूं…
दस्तक दी किसी ने कहा सपने लाया हूं,
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूं.
हैप्पी न्यू ईयर 2024
 
मिले आपको शुभ संदेश,
धरकर खुशियों का वेश
पुराने साल को अलविदा कहें,
आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई.
हैप्पी न्यू ईयर 2024
 
कोई हार गया कोई जीत गया
ये साल भी आखिर बीत गया
नव वर्ष की शुभकामनाएं
Happy New Year 2024

सच्चे दिल से न्यू ईयर मनाना
सबको खुशी का हिस्सा बनाना
अपना पराया सब भुला कर
दिल से सब को गले लगाना.
नए साल की शुभकामनाएं
Happy New Year 2024
 
नए साल पर खुशियों की बरसात हो, प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो, रंजिश और नफरत मिट जाए सदा के लिए, सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो
Happy New Year 2024
 

नया साल आया बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये दोस्त प्यारा.

हैप्पी न्यू ईयर 2024
 
सुख, संपत्ति, स्वरुप, संयम, सादगी,
सफलता, साधना, संस्कार, स्वास्थ्य,
सम्मान, शान्ति एवं समृध्दि की
मंगल कामनाओं के साथ मेरे एवं
मेरे परिवार की तरफ से आप एवं
आप के परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं
 
नवंबर गया, दिसंबर गया, गए सारे त्योहार,
नए साल की बेला पर झूम रहा संसार,
अब जिसका आपको था बेसब्री से इंतजार,
मंगलमय हो आपका 2024 का साल
 
नई उम्मीदे, नई तरंगे, नया-नया हैं जोश,
करो नाच गाना, हो जाओ मदहोश।
Happy New Year 2024

नए रंग हों नयी उमंगें, आंखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया

नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का बदलें रंग,
नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया.

दिल से निकली ये दुआ है हमारी,
ज़िन्दगीं में मिले आपको खुशियां सारी,
गम ना दे ख़ुदा कभी आपको,
चाहे कम कर दे खुशियां हमारी.
हैप्पी न्यू ईयर 2024

मछली को English में कहते हैं Fish,
हम आपको बड़ा करते हैं Miss,
हमसे पहले कोई और ना कर दे Wish,
इसलिए सबसे पहले आपको,
कर रहे हैं दिल से Wish…
Happy new year 2024